फाइनल मुकाबले की तैयारी

01

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का फाइनल आज ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से एक बिना परिणाम के रहा। ऑस्ट्रेलिया का सबसे अधिक 201 रन का स्कोर यहीं पर बना है।

दक्षिण अफ्रीका की ताकत

02.

दक्षिण अफ्रीका की ताकत उनके ओपनर क्विंटन डिकॉक और गेंदबाजों की तिकड़ी में है। क्विंटन ने 143 के स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाए हैं। केशव महाराज और तबरेज शम्सी की शानदार फॉर्म टीम के लिए फायदेमंद है।

दक्षिण अफ्रीका की कमजोरी

03.

हेनरिक क्लासेन और कप्तान मार्करम का फॉर्म चिंता का विषय है। क्लासेन ने 8 मैचों में 112 के स्ट्राइक रेट से 138 रन बनाए हैं। अनुभवी डेविड मिलर ने भी केवल एक अर्धशतक लगाया है।

भारत की ताकत

04.

भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म में होना बड़ी ताकत है। रोहित ने पिछले दो मैचों में 92 और 57 रन की पारी खेली है। सूर्यकुमार यादव और भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन भी शानदार है।

भारत की कमजोरी

05.

विराट कोहली का फॉर्म में न होना चिंता का विषय है। उन्होंने अब तक 10.71 की औसत से केवल 75 रन बनाए हैं। शिवम दुबे भी अपने चयन को सही साबित नहीं कर पाए हैं।

केनसिंगटन ओवल की पिच

06.

केनसिंगटन ओवल की पिच तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद देती है। बाद में यह पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हो जाती है। यहां 32 टी20 मैच हो चुके हैं, जिसमें 19 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।

भारतीय टीम की सफलता का मंत्र

07.

भारतीय टीम ने अमेरिका और वेस्टइंडीज की परिस्थितियों से तालमेल बिठाकर सफलता हासिल की है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 68 रन से जीत इसका बड़ा उदाहरण है।

अपराजेय टीमें

08.

भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमें अब तक टूर्नामेंट में अपराजेय हैं। भारत ने सात मैच जीते हैं और एक बारिश में धुला है, जबकि दक्षिण अफ्रीका लगातार आठ मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है।